राहुल गाँधी ने पीएम मोदी से कहा, बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो

Many Congress leaders including Rahul Gandhi arrestedचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: राहुल गाँधी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने आज एक ट्वीट किया जिसमें कहा कि, ‘‘बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो!’’

बता दें कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से मन की बात कार्यक्रम में कोरोना टीकाकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर बात की। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कोरोना टीकाकरण की रफ्तार को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो!’’ राहुल गाँधी ने इसके साथ एक विडियो ट्वीट किया जिसमें ग्राफ के जरिए दिखाया गया है कि देश में रोजाना औसतन तीस-चालीस लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

इससे पहले भी राहुल गाँधी टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे पीआर इवेंट कहा था। उन्होंने ट्वीट किया था कि ‘‘कोरोना टीकाकरण जब तक निरंतर बड़े स्तर पर नहीं होता, हमारा देश सुरक्षित नहीं है। अफ़सोस, केंद्र सरकार PR इवेंट से आगे नहीं बढ़ पा रही है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *