लाइफस्टाइलहाल फिलहाल

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढती जा रही है। आज मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कुंद्रा के जुहू स्थित बंगले पर पहुंची जहाँ पुलिस ने कई घंटे तलाशी अभियान चलाया। दरअसल पुलिस को कुंद्रा के एक एप्प न्यूफ्लिक्स (Neuflicks) के लिए बनाये जा रहे एडल्ट विडियो, कुछ कागजात और सर्वर की तलाश है।

मुंबई पुलिस ने दावा किया कि कुंद्रा ने व्हाट्सएप चैट में उन्हें यह पता चला है कि राजकुंद्रा 121 वीडियो को 12 लाख अमेरिकी डॉलर में बेचने की बात कर रहे थे। मुंबई पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला है।

पुलिस के अनुसार कुंद्रा का जब्त मोबाइल फोन की जांच बहुत जरुरी है जिसमें कई राज छिपे होने का अंदेशा है। पुलिस ने दावा किया है कि कुंद्रा के मोबाइल में कई लोगों के साथ लेनदेन की डिटेल्स भी पुलिस को मिल सकती है। कुंद्रा के अलावा, पुलिस ने दूसरे आरोपी रयान थोरपे को भी अदालत में पेश किया जहाँ उसकी हिरासत की अवधि 27 जुलाई तक बढ़ा दी।

मुंबई की एक अदालत ने अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने से जुड़े मामले में कारोबारी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी। इसके खिलाफ कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *