मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ में खरीदा, आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी

Glenn Maxwell withdraws from IPL 2025 auctionचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। मैक्सवेल ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा था। आरसीबी और सीएसके में मैक्सवेल को लेकर जंग दिखी, लेकिन अंत में आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। मैक्सवेल को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने बहुत कोशिश की, लेकिन पर्स में पैसें कम होने के कारण वो इस खिलाड़ी को नहीं खरीद सकी। इससे पहले युवराज सिंह 16 करोड़, पैट कमिंस 15.5 करोड़ और बेन स्टोक्स 14.5 करोड़ में बिके थे।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। स्मिथ ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। स्मिथ इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे।

भारत के युवा हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। शिवम आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। शिवम भारत के लिए एक वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

बांग्लादेश के स्पिन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा है। शाकिब पिछले साल इस लीग का हिस्सा नहीं थे। शाकिब का बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये था।

ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। मोईन ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। मोईन के लिए पंजाब और चेन्नई में बोली लगायी। दोनों के बीच इस ऑलराउंडर को खरीदने की होड़ दिखी, लेकिन आखिर में चेन्नई ने 7 करोड़ में बोली लगाकर खरीद लिया। इससे पहले मोईन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु में थे।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इस साल नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है। मार्क वुड का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। मार्क वुड पर मुंबई इंडियंस, आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब की नज़र थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वुड को नीलामी में बड़ी रकम मिल सकती है। लेकिन उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *