जेनेलिया के जन्मदिन पर रितेश देशमुख का भावुक पोस्ट, ‘उम्र सिर्फ मेरी बढ़ रही है’

Riteish Deshmukh's emotional post on Genelia's birthday: 'Only I am getting oldeचिरौरी न्यूज

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख एक बार फिर अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में हैं। जेनेलिया के जन्मदिन के मौके पर रितेश ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और मजेदार पोस्ट साझा कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

रितेश ने इंस्टाग्राम पर पत्नी जेनेलिया के साथ बिताए यादगार पलों की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मेरी प्यारी बैको (पत्नी), हमारी साथ बिताई गई सभी यादों को देख रहा था, तब महसूस हुआ कि उम्र तो सिर्फ मेरी बढ़ रही है, तुम तो जैसे समय में थम गई हो। लेकिन शायद इसकी वजह यह है कि तुम्हें एक बहुत अच्छा पति मिला है।”

उन्होंने आगे लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो उस शख्स को जो हमारे पूरे परिवार को एकजुट रखती है। तुम एक बेहतरीन मां, शानदार बेटी और बेहद स्नेही बहन हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।”

जेनेलिया ने भी दिया प्यारा जवाब

रितेश की पोस्ट पर जेनेलिया ने भी प्यार भरा जवाब देते हुए लिखा, “मेरे पास दुनिया का सबसे अच्छा पति है, किसी से भी पूछ लीजिए। धन्यवाद मेरे नवरा (पति), मेरी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए।” रितेश द्वारा साझा किए गए फोटो कैरोसेल में दोनों के परिवार, बच्चों के साथ छुट्टियों की तस्वीरें, जेनेलिया के सोलो फोटो और दोनों की रोमांटिक सेल्फी शामिल थीं।

इस साल मई में रितेश देशमुख के 47वें जन्मदिन पर जेनेलिया ने भी उनके लिए भावुक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने कहा था कि लोग अक्सर पूछते हैं कि इतने सालों बाद भी दोनों का रिश्ता इतना मजबूत कैसे है, और इसका जवाब सिर्फ रितेश हैं।

उन्होंने लिखा था कि रितेश प्यार, सम्मान और अपनापन देने वाले इंसान हैं, जो हर किसी को खास महसूस कराते हैं। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट, मेरा दिल हमेशा तुम्हारे पास सुरक्षित रहे।”

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मुलाकात उनकी पहली फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2012 में शादी की। इस साल फरवरी में उन्होंने अपनी 14वीं शादी की सालगिरह मनाई। कपल के दो बेटे हैं,  राहिल और रियान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *