पुर्तगाल टीम में दरार की अफवाहों के बीच रोनाल्डो ने तोड़ी चुप्पी: ‘टीम को तोड़ने की कुछ लोग कर रहे हैं प्रयास’

Ronaldo breaks silence amid rumors of rift in Portugal team: 'Some people are trying to break the team'चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: पुर्तगाल के कप्तान और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ट्विटर पर कहा है कि पुर्तगाल की टीम को बाहर से तोड़ना संभव नहीं है। उनके बयान ऐसे समय में आए हैं जब फीफा विश्व कप 2022 में कोच फर्नांडो सांतोस और रोनाल्डो के बीच अनबन की अफवाहें जोरों पर हैं।

“एक समूह जो बाहरी ताकतों द्वारा तोड़े जाने के लिए बहुत करीब है। एक राष्ट्र इतना बहादुर है कि वह किसी भी विरोधी से खुद को भयभीत नहीं होने देता। शब्द के सही अर्थों में एक टीम, जो अंत तक सपने के लिए लड़ेगी! हमारे साथ विश्वास करें! शक्ति , पुर्तगाल!” रोनाल्डो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा।

पुर्तगाल के कप्तान को स्विटजरलैंड के खिलाफ मैच में बेंच पर बैठा दिया गया था। कोच सांतोस को दक्षिण कोरिया के खिलाफ रोनाल्डो के नखरों के बारे में बताया गया था। वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के ग्रुप चरण के बाद इस बारे में पूछे जाने पर सैंटोस ने कहा था कि इस मामले को आंतरिक रूप से संभाला गया था।

अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो हाल ही में अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से बाहर हो गए हैं। क्लब और रोनाल्डों ने आपसी समझौते में करार समाप्त कर लिया था। इससे पहले रोनाल्डो ने पियर्स मॉर्गन को एक सनसनीखेज साक्षात्कार देकर विवाद खड़ा कर दिया था। इंटरव्यू में उन्होंने क्लब, कोच एरिक टेन हैग और मैनचेस्टर यूनाइटेड में अपने पूर्व साथियों पर कड़ी टिपण्णी की थी।

फीफा विश्व कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का सामना मोरक्को से होना है। पुर्तगाल टीम ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ अपनी हमलावर प्रतिभा का परिचय देते हुए राउंड ऑफ 16 मैच में 6-1 से हराया है। दूसरी ओर मोरक्को ने अतिरिक्त समय तक स्पेन को 0-0 से ड्रॉ कराने के बाद पेनल्टी में स्पेन को 3-0 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *