देश-प्रदेशहाल फिलहाल

सागर सिंह बने लोजपा रामविलास युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश महासचिव

Sagar Singh appointed as Delhi State General Secretary of the LJP (Ram Vilas) Youth Wingचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार ने सोमवार को वसंत कुंज, नई दिल्ली निवासी सागर सिंह को युवा मोर्चा का दिल्ली प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में उन्होंने आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर पार्टी की प्रदेश टीम एवं संगठन को इसकी सूचना दी है।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि सागर सिंह की पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा और ऊर्जा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सागर सिंह संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अपनी नियुक्ति पर सागर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तथा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “मैं अपने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस योग्य समझकर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अपने नेताओं के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *