‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आएंगी शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल, दमदार अंदाज में हुई एंट्री

Shubman Gill's sister Shahneel Gill to appear in 'The Traitors 2'; makes a powerful entry.
(Pic: Instagram)

चिरौरी न्यूज

मुंबई: प्राइम वीडियो ने अपने चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ के लिए सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस बार शो में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल की एंट्री को लेकर हो रही है।

शाहनील गिल अब तक लाइमलाइट से काफी दूर रही हैं। हालांकि, शो के लॉन्च इवेंट के दौरान उनकी एंट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह अपने खास अंदाज में परिचय देती नजर आईं।

उन्होंने कहा, “मेरा नाम गिल है और मुझे पता है कैसे किल करना है।” उनके इस अंदाज ने फैंस को काफी प्रभावित किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahneel Gill (@shahneelgill)

क्रिकेटर्स के परिवार के सदस्य अब मनोरंजन जगत में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। इससे पहले श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्टा अय्यर भी नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में नजर आ चुकी हैं। अब शाहनील गिल भी इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाती दिखाई देंगी।

शाहनील एक कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

13 अगस्त से शुरू होगा शो

प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त से दुनियाभर में होगा। शो को एक बार फिर करण जौहर होस्ट करेंगे। यह रियलिटी शो All3Media International के इंटरनेशनल फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है, जिसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

शाहनील गिल के साथ शो में कई चर्चित हस्तियां नजर आएंगी। इनमें शामिल हैं:

  • मल्लिका शेरावत
  • मुनव्वर फारुकी
  • रिया चक्रवर्ती
  • क्रिस्टल डिसूजा
  • परुल गुलाटी
  • सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बराड़
  • दलीप ताहिल
  • हरमन सिंघा
  • तान्या पुरी

इसके अलावा पहले बैच के कंटेस्टेंट्स में अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी, कुल्लू, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का, प्रिश, साउंडस मौफकीर, करण सिंह मैजिक और साहिल सलाथिया भी शामिल हैं।

‘द ट्रेटर्स 2’ में कुल 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। शो में रणनीति, विश्वासघात और मनोवैज्ञानिक खेल के जरिए प्रतियोगी खिताब और इनामी राशि जीतने की कोशिश करेंगे। शाहनील गिल की एंट्री ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *