ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, तालिबान को हिंदुस्तान का मुसलमान करता है सलाम

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का शासन की जहा चरों तरफ निंदा हो रही है वहीँ हिंदुस्तान के मुसलामानों की नुमाइंदी करने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का समर्थन किया है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी ने कहा कि तालिबान ने पूरी दुनिया में सबसे मजबूत अमेरिकी सेना को धूल चटाई है। उन्हें हमारा सलाम। सज्जाद नोमानी ने कहा कि, हिंदुस्तान का मुसलमान तालिबान को सलाम करता है।

इस से पहले समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन किया था। शफीकुर रहमान बर्क ने कहा था कि तालिबान एक ऐसी ताकत है, जिसने रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों को भी अपने देश में बसने नहीं दिया। हालांकि उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर होने के बाद वह अपने बयान से मुकर गए है।

सज्जाद नोमानी ने कहा कि एक निहत्थी कौम ने सबसे मजबूत फौजों को शिकस्त दी है। वे अफगानिस्तान काबुल के महल में दाखिल हुए। उनके दाखिले का अंदाज पूरी दुनिया ने देखा। उनमें कोई गुरूर और घमंड नहीं था। सज्जाद नोमानी ने कहा, आपको दूर बैठा हुआ यह हिंदुस्तानी मुसलमान सलाम करता है। आपके हौसले को सलाम करता है। आपके जज्बे को सलाम करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *