बिहार में गोली मारनेवाले किशोर को कोर्ट ने दी अनोखी सजा, 10 लोगों को दो माह में साक्षर बनाने का दिया आदेश

चिरौरी न्यूज़

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना के एक गाँव के किशोर को अनोखी सजा मिली है। किशोर पर आरोप था कि क्रिकेट खेलने के दौरान उसने विरोधी टीम के सदस्य को गोली मार दिया था। पुलिस जांच में मामला सही पाया गया और अभियुक्त किशोर को दोषी पाते हुए किशोर न्याय बोर्ड ने एक अनोखी सजा दी है।

गोपालगंज के किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट राकेश मणी तिवारी और सदस्य ममता श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई के बाद किशोर को दोषी पाया और सजा के तौर पर उसे 10 लोगों को दो माह में साक्षर बनाने को कहा है। ये सजा पंचायत के मुखिया के पर्यवेक्षण में किया जाएगा। किशोर न्याय बोर्ड के द्वारा दी गयी इस सजा की चर्चा हर तरफ हो रही है।

किशोर न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट ने किशोर को एक मौका देते हुए समझाया कि अब घर जाकर लोगों को साक्षर बनाने की सजा को पूरा करे।न्यायलय ने इसके साथ ही किशोर से यह भी कहा कि जीवन में पढ़-लिखकर एक बेहतर नागरिक बने।

न्यायलय ने उपलब्ध कराये गए साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला देते किशोर से कहा कि जीवन में एक अच्छे नागरिक बने। दोनों पक्षों से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के बाद बोर्ड ने घटना में सलिप्तता पाते हुए किशोर को यह सजा दी है।
बता दें कि कुचायकोट थाने के एक गांव में जून 2019 में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद उत्पन्न होने की स्थित में एक किशोर को गोली मार दी गई थी, जिस से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। महीनों उसका इलाज़ चलता रहा। इस मामले में कई लोगों को आरोपित किया गया था जिसमें एक किशोर भी था।

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायलय ने किशोर को यह अनोखी सजा दी है और उसे सुधरने के लिए एक मौका दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *