टोक्यो ओलंपिक: बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु पहुंची क्वार्टर फाइनल में
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिन्धु अब टोक्यो ओलंपिक में पदक से सिर्फ एक मैच दूर है। आज खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिन्धु ने डेनमार्क की मिया ब्लीचफेट को सीधे गेम 21-15, 21-13 में हराया। सिंधु का क्वार्टर फाइनल मुकाबला अब जापान की अकीनो यामागुची से होगा। अगर सिन्धु जापान की खिलाड़ी को हरा देती है तो टोक्यो से कम से कम कांस्य पदक वह जरुर लेकर आएगी।
पहले गेम से ही 23 वर्षीय मिया ने सिंधु पर हावी होने की कोशिश की लेकिन, भारतीय खिलाड़ी ने उनको कोई मौका नहीं दिया और 21-15 से सेट जीत लिया। हालांकि मिया का ने सेट के बीच में कई बार वापसी की कोशिश भी की। मिया ने कई बेहतरीन रैलियां कर के एक बार स्कोर को 11 -13 भी कर लिया था, लेकिन उसके बाद सिन्धु ने जबरदस्त खेल दिखाते सेट को 21-15 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में मिया का खेल बिगड़ गया और नसे कई गलतियां हुई, जिसकी बदौलत सिधु ने 5-0 की बढ़त हासिल कर ली। सिन्धु ने स्मैश की झड़ी लगाते हुए गेम में 11-6 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद मिया गेम में वापसी नहीं कर पायी और सेट 21-13 से हार गयी। बैडमिंटन में अब सिंधु से ही पदक की उम्मीद है। पुरुष एकल में बी। साई प्रणीत और पुरुष युगल में सात्विक साईराज वेंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी पहले ही बाहर हो चुकी है।