टोक्यो ओलंपिक: दीपिका कुमारी रिकर्व रैंकिंग दौर में रहीं नौवें स्थान पर

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के साए में टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो गयी है। हालांकि शाम चार बजे ओपनिंग सेरेमनी होगी, लेकिन भारतियों के लिए आज सुबह ही इसकी शुरुआत हो गयी जब स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी स्पर्धा के महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग में भागीदारी की। दीपिका व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रहीं।

दीपिका ने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया और उनका ओवरआल 663 स्कोर रहा। अब उनका मुकाबला भूटान की तीरंदाज से होगा।

व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग में कोरियाई खिलाडियों का दबदबा रहा। कोरिया की 20 वर्ष की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलिंपिक रिकॉर्ड भी है। अन सान ने 36 बार 10 स्कोर किया। इससे पहले ओलिंपिक रिकॉर्ड 673 का था जबकि विश्व रिकॉर्ड 692 का है जो कांग चेइ वोंग के नाम है। दूसरे स्थान पर भी कोरियाई जांग मिनही 677 अंक के साथ और कांग चेइ वोंग जिनके नाम विश्व रिकॉर्ड है वो 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

भारतीय पुरुषों की निराशाजनक शुरुआत

तीरंदाजी मेन्स इवेंट के रैंकिंग राउंड में भारत का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। प्रवीन जाधव ने 31वां स्थान हासिल किया, जबकि भारत के नंबर वन तीरंदाज आतनु दास 35वें स्थान पर रहे। भारत के एक और तीरंदाज तरुणदीप रॉय ने आखिरी दो राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 37वें स्थान पर फिनिश किया। भारत को खराब प्रदर्शन का खामियाजा मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भुगतना पड़ा और मिक्स्ड टीम ने अब 9वें स्थान पर क्वालिफाई किया है।

तीरंदाजी मेन्स रैंकिंग का असर भारत की मिक्स्ड डब्ल्स टीम पर भी पड़ा है। अब मिक्स्ड डब्ल्स में भारत की ओर से दीपिका कुमारी का साथ प्रवीन जाधव देंगे। मेन्स रैंकिंग में आतनु दास 35वें पायदान पर रहे जबकि प्रवीन जाधव ने 31वां स्थान हासिल किया है। मिक्स्ड डब्ल्स में भारत को 9वीं रैंकिंग हासिल हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *