त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की पुलिस मुख्यालय में मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Tripura DGP Anurag Dhankhar's body found at police headquarters; suspected suicide.चिरौरी न्यूज

अगरतला: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव सोमवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अनुराग धनखड़ को अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (GB) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अनुराग धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी थे। उन्होंने साल 2025 में त्रिपुरा के DGP पद की जिम्मेदारी संभाली थी। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।

DGP जैसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौत की खबर सामने आने के बाद राज्य पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *