उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी का कोरोना से निधन

चिरौरी न्यूज़

लखनऊ: कोरोना देश में कितना भयावह रूप ले चुका है, इस बात से समझा जा सकता है कि जो बड़े पदों पर हैं, इलाज़ के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं, और सरकारी तामझाम उनके आगे पीछे रहता है, उसके वावजूद भी कोरोना की चपेट में आकर उनकी जान चली जा रही है।

आज उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री (कैबिनेट मंत्री) कमला रानी वरुण का कोरोना बीमारी की वजह से निधन हो गया है। उनका लखनऊ स्थित एसपीजीआई में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

कमला रानी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!’

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि कमला रानी का अचानक निधन स्तब्धकारी है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है। यूपी विधानसभा अध्यक्ष नारायण दीक्षित ने भी कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण के निधन पर ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *