वरुण गांधी ने कृषि नीति पर फिर उठाया सवाल

Varun Gandhi again raised questions on agriculture policyचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गांधी कभी लखीमपुर की घटना तो कभी किसानों के मुद्दों पर अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। आज एक बार फिर से उन्होंने केंद्र के कृषि कानूनों पर सवाल उठाया है।

दरअसल एक किसान के द्वारा धन की फसल नहीं बिकने के कारण उसमे आग लगा दी गयी जिसके विडियो शेयर करते हुए वरुण गाँधी ने कहा कि ऐसे व्यवस्था पर फिर से विचार करने की जरुरत है।

मोहम्मदी तहसील के बरखेड़ा कला गांव के रहने वाले किसान प्रमोद सिंह ने मंडी में अपनी धान की फसल न बिकने के कारण विरोध में अपनी फसल में आग लगा ली। पिछले 14 दिनों से अपने धान की फसल के बेचने के लिए वह मंडी के चक्कर लगाते रहे।  अधिकारियों से इसके लिए शिकायत की फिर भी वह अपने धान के फसल को बेचने में असमर्थ रहे। इसके बाद उन्होंने परेशान होकर धान की फसल को आग लगा दी।

इस मामले पर वरुण गांधी ने ट्विट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी। बीजेपी सांसद ने कहा कि इस व्यवस्था ने किसानों को कहाँ लाकर खड़ा कर दिया है? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *