विराट कोहली का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट को नए आयामों पर पहुंचा रहा है: डेविड गॉवर

Virat Kohli will not return to Test cricket now: Kaif rules out the possibility of a retirement U-turn by the star cricketerचिरौरी न्यूज़

जयपुर: इंग्लिश क्रिकेट लीजेंड, पूर्व कप्तान, कमेंटेटर और अपने युग के सबसे स्टाइलिश बाएं हाथ के बल्लेबाज माने जाने वाले – डेविड गॉवर ने हाल ही में  स्पोर्ट्स टाइगर के शो “ऑफ-द-फील्ड’ पर उन्होंने अपने शानदार क्रिकेट करियर, टेस्ट-क्रिकेट, एशेज, आईपीएल का प्रभाव, विराट कोहली और खेल पिछले कुछ वर्षों में कैसे बदल गया है, इन सभी मुद्दों पर चर्चा की। 117 टेस्ट एवं 114 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में क्रमशः 8231 एवं 3170 रन बना चुके इंग्लैंड के पूर्व कप्तान भारतीय कप्तान विराट कोहली और टेस्ट क्रिकेट के लिए उनके प्यार से काफी प्रभावित लग रहे थे। विश्व क्रिकेट में दुनिया के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट को सबसे कठिन और महत्वपूर्ण फॉर्म मानते हैं। यह टेस्ट प्रारूप के लिए बहुत महत्वपूर्ण बात है।

गॉवर ने वर्तमान खिलाड़ियों के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन भी चुनी और कहा कि, बेन स्टोक्स और विराट कोहली को वे तुरंत अपनी बेस्ट इलेवन में शामिल कर लेंगे इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्होंने जो रूट, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ को भी टीम का हिस्सा चुना, उन्होंने आगे कहा कि अगर वर्तमान समय में से किसी स्पिनर को चुना जाना चाहिए तो वे नाथन लायन और रविचंद्रन अश्विन में से एक को चुनेगें।

उन्होंने यह भी कहा, “अगर मुझे टीम के लिए एक कप्तान चुनना है तो यह निश्चित रूप से विराट कोहली ही होगें, मुझे विराट में उनकी प्रतिभा के अलावा जो सबसे ज्यादा पसंद है वह है खेल के प्रति उनका जुनून। क्रिकेट एक ऐसा खेल हैं जहां एक खिलाड़ी भी खेल को पलट सकता है, लेकिन एक खिलाड़ी पर निर्भर होना भी हानिकारक हो सकता है, लेकिन विराट कोहली अपनी टीम में एक असाधारण खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर ही पूरी टीम को जिता सकते हैं।

आईपीएल के बारे में बात करते हुए, गॉवर ने कहा, “मुझे लगता है कि कुल मिलाकर आईपीएल घरेलू क्रिकेटरों और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए बहुत अच्छा रहा है। एकदिवसीय मैचों की शुरूआत के बाद से खेल का प्रारूप छोटा हो गया है, फील्डिंग का लेवल भी शानदार हो गया है। मैं समझता हूं कि आईपीएल के पहले दिन की शुरूआत से ही टी20 में बहुत बदलाव हुआ है, क्योंकि आईपीएल ने उन खिलाड़ियों को मौका दिया जिनका करियर अंत की ओर था। लेकिन अब इस खेल में युवा खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है, मैं मानता हूं की ये खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा ट्रेनिंग ग्राउंड है।“

हालांकि उन्होंने इस बात का विरोध किया कि आईपीएल एक महान टेस्ट खिलाड़ी नहीं बनाता है, लेकिन आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बहुत बड़ी राशि कमाते हैं। उन्होंने कहा, “कीरोन पोलार्ड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी 20 खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन उन्हें पता है और मैं भी यह भी जानता हूं कि वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सकते, उनके पास टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए पर्याप्त क्षमता नहीं हैं।“

स्पोर्ट्स टाइगर के ऑफ-द-फील्ड शो पर भारत और ऑस्ट्रेलिया में के बीच खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने के अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर, गॉवर ने कहा कि, 1980 में मुंबई में जुबली टेस्ट मैच था, और उन दिनों में टेस्ट मैचों में स्टेडियम दर्शकों से भरे होते थे। मैदान में 50,000 लोगों का शोर होता था जो कि भारत का समर्थन करते थे। मैनें लोगों से हमेशा कहा है कि आप भारत या मेलर्बन जा रहे हैं तो यह दोनों अलग-अलग अनुभव है। उदाहरण के लिए मेलबर्न में एशेज के दौरान बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाता है तो उस समय ग्राउंड में लगभग 80-90,000 लोग होते हैं, जिसमें से 79,990 लोग ऑस्ट्रेलिया का समर्थन कर रहे होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, यह एक इम्तिहान की घड़ी होती है, क्योंकि आप जब मैदान से बाहर जा रहे होते हैं और आपको पता होता है दर्शकों की सारी भीड़ विपक्षी टीम का समर्थन कर रही होती है, उस समय दर्शकों के सामने सही प्रतिक्रिया देना एक कड़ी चुनौती होता है।

गॉवर जिन्होंने एशेज में इंग्लैंड की कप्तानी की है और आठ एशेज सीरीज में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है, ने सीरीज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “इस सीरीज का शानदार इतिहास रहा है, एक इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के लिए इसका मतलब डॉन ब्रैडमैन, कीथ मिलर, लेन हटन, वैली हैमंड और डब्ल्यूजी ग्रेस का इतिहास है। पहली बार जब मैं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ड्रेसिंग रूम में था, तो मैं आस-पास देख रहा था और सोच रहा था कि इतिहास के बहुत से महान खिलाड़ियों की यादें इन कमरों के साथ जुड़ी हुई है, ये एशेज सीरीज का इतिहास बयान करती है।“

जब मैं 1985 में ओवल में एक विजेता कप्तान के रूप में वहां खड़ा था तो, यह एक अद्भुत क्षण था लेकिन जब चार साल बाद हारने वाली टीम के कप्तान के रूप में मैं वहां खड़ा था तो उससे बुरा क्षण शायद मेरे लिए कुछ नहीं था। यह इस महान सीरीज के इतिहास के उतार-चढ़ाव हैं जो मैंने देखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *