उदयपुर में होगी रश्मिका–विजय की शाही शादी? पैलेस वेडिंग की तैयारियों का वीडियो वायरल

Will Rashmika and Vijay's royal wedding take place in Udaipur? Video of palace wedding preparations goes viralचिरौरी न्यूज

मुंबई: साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर एक बार फिर शादी की खबरें तेज़ हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक इंटीमेट पैलेस वेडिंग के ज़रिए शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह समारोह शाही अंदाज़ में लेकिन बेहद निजी रखा जाएगा।

इस चर्चा को और हवा तब मिली जब सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दो महिलाएं दावा करती दिख रही हैं कि वे उसी पैलेस में मौजूद हैं, जहां रश्मिका और विजय की शादी होने वाली है। उन्होंने कहा कि पैलेस स्टाफ से जानकारी कन्फर्म करने पर बताया गया कि दोनों की शादी सिटी पैलेस, उदयपुर में होगी। हालांकि वीडियो में तारीख को लेकर 2 फरवरी का भी ज़िक्र किया गया है, जिस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में वेडिंग से जुड़ी तैयारियों की झलक भी दिखाई गई है।

रश्मिका और विजय ने अब तक अपनी कथित सगाई और शादी को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है। दोनों हमेशा इस मामले में चुप्पी साधे रहे हैं। हालांकि हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रश्मिका ने इशारों-इशारों में सगाई की पुष्टि कर दी थी। उन्होंने कहा था, “सबको इसके बारे में पता है।”

वहीं Galatta Plus को दिए एक इंटरव्यू में जब होस्ट ने मज़ाकिया अंदाज़ में उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अफवाहों पर बधाई दी, तो रश्मिका हंस पड़ीं। उन्होंने पहले “नहीं, नहीं” कहा, फिर जोड़ा, “असल में बहुत कुछ हो रहा है। तो मैं आपकी बधाइयां सबके लिए स्वीकार करती हूं।” इस बयान के बाद फैंस ने इसे उनकी शादी की ओर इशारा माना।

रश्मिका और विजय की नज़दीकियों की चर्चा लंबे समय से होती रही है। ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में उनकी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बाद से ही दोनों के डेटिंग रूमर्स शुरू हो गए थे।

फिलहाल, शादी की तारीख और जगह को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो और अंदरूनी सूत्रों के दावों ने फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। अब सबकी निगाहें रश्मिका और विजय की ओर हैं—कब वे इस रिश्ते पर खुद मुहर लगाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *