प्रख्यात लेखक और कवि मंगलेश डबराल का निधन

चिरौरी न्यूज़

नयी दिल्ली: हिंदी भाषा के प्रख्यात लेखक और कवि मंगलेश डबराल का बुधवार को कोरोना बीमारी की वजह से निधन हो गया। मंगलेश डबराल को कुछ दिनों पहले कोरोना हुआ था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वेंटिलेटर के बावजूद शरीर को आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा था। फेफड़ों की हालत पूर्ववत बनी हुई थी। ब्लड प्रैशर ऊपर नीचे हो रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें डायलिसिस के लिए ले जाया गया। लगभग तभी उन्हें दो बार दिल के दौरे पड़े थे।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता मंगलेश डबराल समकालीन हिन्दी कवियों में सबसे चर्चित नाम हैं। बता दें कि मंगलेश डबराल जनसत्ता के साहित्य संपादक भी रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ समय तक लखनऊ से प्रकाशित होने वाले अमृत प्रभात में भी नौकरी की। इस समय वे नेशनल बुक ट्रस्ट से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *