सुकमा में सीआरपीएफ कैम्प में फायरिंग, चार जवानों की हुई मौत

Firing at CRPF camp in Sukma, four jawans killed
Photo: TV Screenshot

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में एक ​जवान ने अपने साथियों पर ही गोली चला दी है जिसमें चार जवानों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए हैं। फायरिंग की घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है लेकिन राज्य के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने आज बताया कि सुकमा जिले के लिंगमपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार जवानों की मृत्यु हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप की ये घटना है। जवान के द्वारा गोली क्यों चलायी गयी इसकी वजह अभी तक साफ़ नहीं हो पायी है। बताया जा रहा है कि घायल जवानों में 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। जवानों के बीच विवाद हो गया था जो इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। घायल जवानों को रायपुर अस्पताल शिफ्ट किया गया है। आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है। सुंदरराज ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *