कोरोना के कारण अमरनाथ यात्रा हुई रद्द

चिरौरी न्यूज़

श्रीनगर: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण इस साल अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दी गयी है। आज जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने अमरनाथ यात्रा को लेकर बैठक बुलाई थी जिसमें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के प्रमुख सदस्य और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कोरोना के बढ़ते प्रसार पर लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अमरनाथ यात्रा रद्द किए जाने का फैसला लिया गया। बता दें कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष भी हैं।

मीडिया के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया गया है कि अमरनाथ यात्रा रद्द करने की बड़ी वजह कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक 14650 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 254 लोगों की मौत हुई है। 8274 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6122 मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *