आलिया भट्ट बनीं यामी गौतम की फैन, ‘हक’ को बताया टॉप फीमेल परफॉर्मेंस

Alia Bhatt becomes a fan of Yami Gautam, calls 'Haq' one of the top female performances.चिरौरी न्यूज

मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने यामी गौतम की लेटेस्ट फिल्म ‘हक’ में उनकी दमदार अदाकारी की जमकर तारीफ की है। आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए न सिर्फ यामी की परफॉर्मेंस की सराहना की, बल्कि खुद को उनका फैन भी बताया।

आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “क्वीन @yamigautam आप ‘हक’ में प्योर क्राफ्ट, दिल और सोने जैसी हैं! मेरी अब तक की टॉप फीमेल परफॉर्मेंस में से एक।”

उन्होंने आगे खुलासा किया कि उन्होंने यामी को फोन कर इस शानदार फिल्म के लिए बधाई भी दी और कहा कि वह उनके आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं।

आलिया के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य सेलेब्स ने भी ‘हक’ और इसकी टीम की तारीफ की है। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर यामी गौतम और इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस को सराहा। फराह ने लिखा, “यामी गौतम, हर अवॉर्ड जीतने के लिए तैयार हो जाओ! शानदार परफॉर्मेंस।” इमरान हाशमी को टैग करते हुए उन्होंने कहा, “अब तक की तुम्हारी बेस्ट।”

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘हक’ को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिल रही है। यह फिल्म ऐतिहासिक मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम सुप्रीम कोर्ट केस से प्रेरित मानी जा रही है, जो मुस्लिम महिलाओं के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाती है।

जंगली पिक्चर्स, इन्सोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण विनीत जैन, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता और हरमन बावेजा ने किया है। फिल्म की पटकथा रेशु नाथ ने लिखी है।

टेक्निकल टीम में विशाल मिश्रा (म्यूजिक), प्रथम मेहता (सिनेमैटोग्राफी) और निनाद खानोलकर (एडिटिंग) शामिल हैं। 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के साथ ही ‘हक’ को जबरदस्त प्यार और पहचान मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *