सान्या मल्होत्रा ने स्पोर्ट्स कार्निवल के साथ 34वां जन्मदिन मनाकर अपना सपना पूरा किया
चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपना 34वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में मनाया। पिछले दो वर्षों से जिस स्पोर्ट्स कार्निवल को आयोजित करने का सपना वह देख रही थीं, आखिरकार इस साल वह सपना पूरा हो गया।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने इस खास दिन की झलकियां साझा करते हुए बताया कि उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मिलकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने इसे अपने “सबसे शानदार” बर्थडे सेलिब्रेशन्स में से एक बताया। शेयर किए गए एक वीडियो में सान्या क्रिकेट खेलती नजर आईं, वहीं हाथों में पॉम-पॉम लेकर अपने अंदर की चीयरलीडर को भी उत्साह के साथ बाहर लाईं।
सान्या ने लिखा, “मैंने प्यार और सपोर्ट के बीच सबसे शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन किया! मेरे अपने सच में ज़िंदगी को बहुत-बहुत खास बना देते हैं। मेरे 34वें जन्मदिन पर आखिरकार मुझे वह स्पोर्ट्स कार्निवल मिल ही गया, जिसका मैं दो साल से सपना देख रही थी। टीम ऑल स्टार्स को इस साल का स्पोर्ट्स कार्निवल जीतने के लिए ढेर सारी बधाई… अगले साल मैं ही जीतूंगी। मैसेज, खूबसूरत फूलों और प्यारे गिफ्ट्स के लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं — सच में बहुत प्यार और ब्लेस्ड महसूस कर रही हूं।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो सान्या को हाल ही में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया था, जो शशांक खेतान द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी लीड रोल में हैं, साथ ही मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी हैं।
