एकता कपूर ने कहा, तान्या मित्तल का भविष्य उज्ज्वल, लंबे सहयोग की उम्मीद
चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: टेलीविज़न की दुनिया पर राज करने वाली एकता कपूर ने एक्ट्रेस तान्या मित्तल पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें इस छोटी लड़की का भविष्य बेहद रोशन नजर आ रहा है। एकता ने तान्या के साथ लंबे और “परिवार जैसे” रिश्ते की भी उम्मीद जताई है, जो इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं के लिए सकारात्मक संकेत देता है।
तान्या ने हाल ही में एकता कपूर से मुलाकात कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोफेशनल लेकिन मज़ेदार मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एकता ने कहा, “मुझे तान्या का भविष्य अच्छा दिख रहा है। वह हीरोइन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं उनके साथ प्रोफेशनल और परिवार जैसे लंबे रिश्ते की उम्मीद कर रही हूँ।”
तान्या, जो खुद टीवी क्वीन से ऐसी तारीफें सुनकर बहुत खुश हुईं, ने सोशल मीडिया पर एकता के लिए एक इमोशनल नोट लिखा।
उन्होंने लिखा, “प्रिय एकता मैम / दी, सपने सच होते हैं, आज आपने साबित कर दिया। आपसे मिलके यकीन हो गया कि भगवान सच में कुछ लोगों पर अपनी खास कृपा रखते हैं — और वो लोग अलग ही चमकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “आप सिर्फ एक नाम नहीं हो… आप एक इमोशन हो। आपने जो दुनिया बनाई है, वो सिर्फ शो और कैरेक्टर तक सीमित नहीं है, वो हर उस इंसान के दिल में बसा है जिन्होंने कभी आपकी कहानियों में अपनी कहानी देखी। एकता कपूर सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं, बाल्की सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक शक्ति हो।”
नोट में आगे लिखा था, “आप जेम नहीं हो… आप तो रेयर हो। रेयर विज़न, रेयर करेज, रेयर हार्ट। इतने पाने के बाद भी जो सिम्प्लिसिटी और वार्मथ आपके अंदर है, वही आपको सबसे अलग बनाती है।”
BB 19 कंटेस्टेंट ने आगे लिखा, “आज मैं सबसे ज़्यादा खुश हूँ… इतनी खुशी की बातों में बयान करना मुश्किल है। आज सबसे ज़्यादा खुश हूँ, आपको बताने के लिए शब्द नहीं हैं। बस दिल से दुआ निकलती है कि आप हमेशा यूँ ही चमकती रहें और हम जैसे सपने देखने वालों को हिम्मत देते रहें। ग्रेटफुल। इंस्पायर्ड। ओवरव्हेल्म्ड।”
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि एकता कपूर ने तान्या मित्तल को एक रोल ऑफर किया था और वादा किया था कि जब वह 2025 में बिग बॉस सीजन 19 के घर में होंगी, तो वह प्रोफेशनल कोलेबोरेशन करेंगी। एकता शो में घरवालों से बात करने आई थीं, जब उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर तान्या मित्तल के साथ काम करने की इच्छा जताई थी।
