लेडी गागा बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलांस्की के साथ किया पहले बच्चे का स्वागत

Lady Gaga becomes a mother; welcomes first child with fiancé Michael Polansky.चिरौरी न्यूज

मुंबई: हॉलीवुड और पॉप म्यूजिक की मशहूर स्टार लेडी गागा और उनके बिजनेसमैन मंगेतर माइकल पोलांस्की ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को हाल ही में नॉर्दर्न कैलिफोर्निया में अपने नन्हे बच्चे के साथ देखा गया।

लेडी गागा का असली नाम स्टेफनी जोआन एंजेलिना जर्मनोटा है। उन्होंने अगस्त में नॉर्दर्न कैलिफोर्निया में एक फैन के साथ सेल्फी लेते हुए अपनी आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी दर्ज कराई थी। इससे पहले मई में उन्हें लॉस एंजिल्स के द ग्रोव में देखा गया था। लेडी गागा ने अप्रैल में अपना Mayhem Ball Tour पूरा किया था। करीब नौ महीने चले इस वर्ल्ड टूर में उन्होंने दुनियाभर में 86 शो किए।

मार्च 2025 में The New York Times को दिए एक इंटरव्यू में गागा ने परिवार शुरू करने की अपनी इच्छा के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने उस समय मातृत्व को अपना “अंतिम लक्ष्य” बताया था। बाद में The Stephen Colbert Show में नजर आईं गागा ने कहा था कि बच्चे की परवरिश करना उनकी अगली “स्टारिंग रोल” होगी।

लेडी गागा और माइकल पोलांस्की के रिश्ते की खबरें पहली बार 2020 में सामने आई थीं। दोनों को लास वेगास में न्यू ईयर की पार्टी के दौरान किस करते हुए देखा गया था। उसी साल मियामी में आयोजित सुपर बाउल के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। समय के साथ दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया और माइकल पोलांस्की लेडी गागा के मंगेतर बन गए।

फिल्म Joker: Folie à Deux के लॉस एंजिल्स प्रीमियर के दौरान गागा ने माइकल के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेहद प्यार से बात की थी।उन्होंने People से बातचीत में कहा था, “मैं अपने मंगेतर से बहुत प्यार करती हूं। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। वह मेरे पार्टनर हैं और जब आप अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ होते हैं तो सब कुछ बदल जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *