मधुबनी पेंटिंग से सजा अमिताभ बच्चन का खास पल, KBC 18 में पहुंची ‘ये दोस्ती’ की याद

Amitabh Bachchan’s special moment adorned with Madhubani art; memories of ‘Yeh Dosti’ revisited on KBC 18चिरौरी न्यूज

मुंबई: मधुबनी कला और हिंदी सिनेमा के अनोखे मेल का एक खास पल जल्द ही दर्शकों को कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर देखने को मिलेगा। कॉमेडियन और लेखक वरुण ग्रोवर ने शो से जुड़ी तस्वीरों की एक खास झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें अमिताभ बच्चन को मधुबनी पेंटिंग से बनी एक कलाकृति भेंट किए जाने की कहानी सामने आई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varun Grover (@vidushak)

वरुण ग्रोवर हाल ही में गौरव गुप्ता और गौरव कपूर के साथ कौन बनेगा करोड़पति 18 के एक विशेष कॉमेडी एपिसोड में नजर आए। यह एपिसोड 19 सितंबर को प्रसारित होगा। वरुण ने शो की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि वह अमिताभ बच्चन के साथ मंच साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित थे। इस एपिसोड में जीती गई पूरी पुरस्कार राशि चैरिटी के लिए आदर्श संस्था को दी जाएगी।

वरुण की पोस्ट में सबसे दिलचस्प हिस्सा एक मधुबनी कलाकार से जुड़ी कहानी है। उन्होंने बताया कि राज कुमारी, जो 1980 से पहले के हिंदी सिनेमा की बड़ी प्रशंसक हैं, ने करीब एक दशक पहले फिल्मों से प्रेरित पोस्टर और मधुबनी कला की कई कृतियां बनाई थीं।

इनमें से एक कलाकृति फिल्म शोले के लोकप्रिय गीत ‘ये दोस्ती’ से प्रेरित थी। खास बात यह है कि वर्षों पहले बनाई गई यह कलाकृति आखिरकार अमिताभ बच्चन तक पहुंची। वरुण ने इस पल को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन के 1975 के दौर को भी याद किया, जब शोले, चुपके चुपके और दीवार जैसी चर्चित फिल्में आई थीं। मधुबनी कला की इस कृति का अमिताभ बच्चन तक पहुंचना सिर्फ एक प्रशंसक की भावनाओं का प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोककला और हिंदी सिनेमा के बीच एक खूबसूरत सांस्कृतिक जुड़ाव भी बन गया।

अमिताभ बच्चन के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए वरुण ने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, “Background achha hai.” उनकी इस पोस्ट में KBC के सेट की झलक के साथ अमिताभ बच्चन और शो से जुड़े कई खास पल दिखाई दिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2’ में एक बार फिर अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *