मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो फ्लाइट को कराची में उतारा गया, पैसेंजर की हुई मौत

Major Cut in Domestic Flights Starting June: IndiGo, Air India, and Air India Express Reduce Hundreds of Flightsचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में स्वर एक यात्री की अचानक तबियत ख़राब होने लगी जिसके कारण मेडिकल इमरजेंसी में विमान को कराची एअरपोर्ट पर उतारना पड़ा, हालांकि यात्री को बचाया नहीं जा सका और कराची पहुंचने पर उसे एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने मरा हुए घोषित कर दिया।

इंडिगो की और से जारी एक बयान में कहा गया- “शारजाह से लखनऊ के लिए चली इंडिगो फ्लाइट 6ई 1412 को मेडिकल इमरजेंसी के चलते कराची डायवर्ट करना पड़ा। दुर्भाग्यवश, पैसेंजर नहीं बच पाया और वहां पहुंचने पर एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया।”

यात्री के परिवार के प्रति एयरलाइन्स ने संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले एक इंडियन एयर एबुलेंस में ईंधन भरने के लिए उसे इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *