मुंबई पुलिस का सहयोग नहीं मिलने के बाद बिहार पुलिस ने ज्योतिषी का भेष बना की कई लोगों से पूछताछ

बिहार पुलिस के ट्वीटर से साभार

चिरौरी न्यूज़

पटना: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई का सहयोग नहीं मिलने के बाद बिहार पुलिस से गए जांच टीम के सदस्यों ने भेष बदलकर अपना काम किया। क्योंकि मुंबई पुलिस के जवान साडी वर्दी में भी उनपर निगरानी रख रहे थे। बिहार पुलिस की जांच टीम ने ज्योतिष का भेष बदलकर बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से सुशांत के मामले में पूछताछ की है। मामले की जांच करने मुंबई गयी बिहार पुलिस की चार लोगों की टीम अपना भेष बदलकर भी लोगों से पूछताछ किया।

जांच टीम के एक सदस्य का कहना है कि मुंबई में मामले की जांच करने के लिए ‘जुगाड़’ का इस्तेमाल करना पड़ा, क्योंकि मुंबई पुलिस का सहयोग हमें नहीं मिल रहा था। इस बात की पुष्टि बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने भी किया कि मुंबई पुलिस का सहयोग नहीं मिलने के बाद बिहार पुलिस ने जुगाड़ का सहारा लेकर कई लोगों से सवाल जवाब किया।

उन्होंने एक मीडिया चैनल से कहा कि, “मुंबई पुलिस ने हमारी मदद नहीं की, लेकिन हमारे अधिकारी पूरी जानकारी हासिल करने में कामयाब रहे। हमने जो भी इकट्ठा किया है, उसका खुलासा नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुंबई पुलिस ने हमारी मदद की होती तो हमारे अधिकारियों को जांच के लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल नहीं करना होता।

सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में बिहार सरकार ने रिया चक्रवर्ती, उसके परिवार, मुंबई पुलिस की करतूतों के बारे में जानकारी दी है। हलफनामे में कहा गया है कि संज्ञेय अपराध होने पर पुलिस का काम होता है, केस दर्ज करना। पटना में दर्ज एफआइआर सुशांत मामले में पहली एफआइआर है। मुंबई पुलिस ने एफआइआर दर्ज नहीं की है बल्कि यूडी केस दर्ज किया गया है। हलफनामे में एक गजट को भी आधार बनाया गया है, जिसके तहत पटना में दर्ज केस को सही ठहराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *