आयशा जुल्का ने साझा किए जिंदगी के खूबसूरत पल, “एक आम दिन के पोस्टकार्ड जैसे पल”

Ayesha Jhulka shares beautiful moments of her life: "moments like postcards from an ordinary day."चिरौरी न्यूज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा जुल्का ने अपने प्रशंसकों के साथ जिंदगी के कुछ खूबसूरत और सुकूनभरे पलों की झलक साझा की है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी छुट्टियों, खास मुलाकातों और रोजमर्रा की जिंदगी के यादगार लम्हों को देखा जा सकता है।

आयशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक आम दिन के पोस्टकार्ड जैसे पल।” वीडियो के बैकग्राउंड में गायक सुखविंदर सिंह का लोकप्रिय और दिल को छू लेने वाला गीत “ताल से ताल” सुनाई देता है, जो इस खूबसूरत प्रस्तुति को और भी खास बना देता है।

वीडियो में आयशा को जीवन के छोटे-छोटे लेकिन अनमोल पलों का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। कहीं वह लाइव म्यूज़िक का लुत्फ उठा रही हैं, तो कहीं अपने पालतू कुत्ते के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर खूबसूरत लोकेशनों पर उनके मुस्कुराते हुए अंदाज ने भी प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।

अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी निजी जिंदगी, पसंद-नापसंद, यात्रा अनुभवों और रोजमर्रा की गतिविधियों की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें और रील्स सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं।

अगर उनके पेशेवर सफर की बात करें तो आयशा जुल्का का फिल्मी करियर तीन दशक से भी अधिक लंबा रहा है। अपने अभिनय करियर में वह 60 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। साल 2022 में आयशा ने वेब सीरीज़ “हश हश” के जरिए डिजिटल दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह “हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई” में भी नजर आईं, जहां उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा।

हाल ही में आयशा ने लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो “सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया” में भी हिस्सा लिया। यह शो “मास्टरशेफ इंडिया” का सेलिब्रिटी संस्करण है, जिसमें प्रसिद्ध शेफ रणवीर बरार और विकास खन्ना निर्णायक की भूमिका में नजर आए, जबकि फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने शो की मेजबानी के साथ-साथ सह-निर्णायक की भूमिका निभाई।

अपने अभिनय और सोशल मीडिया उपस्थिति के जरिए आयशा जुल्का आज भी दर्शकों के बीच उतनी ही लोकप्रिय हैं, जितनी अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *