बंगाली साहित्यकार बुद्धदेव गुहा का निधन

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: ‘मधुकरी’, ‘कोलेर कच्छै’ और ‘सविनय निबेदन’ जैसी पुस्तकों के लेखक बुद्धदेव गुहा का निधन हो गया है। ये जानकारी उनकी पुत्री मालिनी बी गुहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। गुहा 85 वर्ष के थे और कोरोना वायरस संक्रमण से कुछ दिनों पहले संक्रमित हो गए थे। हालांकि संक्रमण से वह ठीक हो गए थे, लेकिन इसके बाद उत्पन्न हुई समस्याओं के कारण उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात 11 बज कर 25 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

गुहा के परिवार में उनकी पत्नी रितु गुहा और दो बेटियां हैं। गुहा का जन्म 29 जून 1936 को कोलकाता में हुआ था। उन्हें बंगला साहित्य में बेहतरीन लेखन के लिए जाना जाता है। उनके अद्भुत काम के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ‘मधुकरी’ के अलावा उनकी पुस्तक ‘कोलेर कच्छै’ और ‘’सविनय निबेदन’ भी काफी मशहूर हुईं। इन पुस्तकों के अलावा उनके द्वारा लिखी गयी ‘बाबा होवा’ और ‘स्वामी होवा’ पर आधारित एक बंगाली फिल्म ‘डिक्शनरी’ की भी खूब चर्चा हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *