कांग्रेस ने पूछा सवाल, सुशांत केस में संदिग्ध संदीप सिंह को कौन बचा रहा?

Congress party disagrees with Gandhi family on the release of Rajiv Gandhi's killersचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में संदीप सिंह का नाम सामने आया है। और सीबीआई संदीप सिंह से पूछताछ कर रही है। लेकिन अब संदीप सिंह को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज़ हो गयी है।  संदीप सिंह के संबंधों को लेकर आज कांग्रेस ने भाजपा के दो बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि फिल्म निर्माता संदीप सिंह को भाजपा के दो बड़े नेता बचा रहे हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर हमला करते हुए पूछा कि संदीप सिंह को कौन बचा रहा है? सिंघवी ने कहा, अगर किसी संदिग्ध व्यक्ति का सीधा सम्बंध एक सत्तारूढ़ पार्टी से होता है, तो सवाल तो उठेंगे ही।

सिंघवी ने कहा कि संदीप सिंह भाजपा के खास हैं। सिंघवी ने कहा, यही संदीप सिंह हैं, जिन्होंने माननीय मोदी जी की बॉयोपिक बनाई थी। ऐसे में संदीप सिंह एक निकटतम, विशेष, प्रिय व्यक्ति हैं। इस फिल्‍म के पोस्टर्स का लोकार्पण करने तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस जी गए थे। तो संदीप सिंह जी आम आदमी नहीं हैं।

सिंघवी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया और पूछा, संदीप सिंह को बॉयोपिक कैसे दी गई? संदीप सिंह ने महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में 53 कॉल कैसे किए? कौन है वो आका? माननीय फडणवीस जी, गडकरी जी ये बताएं।

इससे पहले कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने मांग की कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भाजपा कोण की भी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि सीबीआई मामले के मादक द्रव्य पहलू के संदर्भ में संदीप सिंह से पूछताछ करने जा रही है जो जीवनी आधारित फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के निर्माता हैं। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा ने हालांकि कांग्रेस की मांग और आरोपों को बकवास करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *