CWG: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-0 से रौंदकर जीता हॉकी गोल्ड
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: 2010 कामनवेल्थ गेम्स की तरह इस बार भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 -0 से रौंदकर गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा किया. भारतीय हॉकी टीम सोमवार को यहां बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में दुनिया की नंबर 1 ऑस्ट्रेलिया से 0-7 से हारकर निराशाजनक प्रदर्शन किया। 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम को रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा, क्योंकि उनके सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत साबित हुई और केवल कुछ मौकों पर ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर को भारतीय खिलाड़ी ने परेशान किया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एफ्राम्स (14वें, 42वें मिनट) और जेकब एंडरसन (22वें, 27वें मिनट) ने दो- दो गोल किए, जबकि ब्लेक गोवर्स (9वें मिनट), टॉम विकम (22वें मिनट) और फ्लिन ओगिल्वी (46वें मिनट) ने टीम की जीत में एक-एक गोल का योगदान दिया।
1998 में कुआलालंपुर में खेल शुरू होने के बाद से ऑस्ट्रेलिया कभी भी फाइनल नहीं हारा है। राष्ट्रमंडल गेम्स के पुरुष हॉकी फाइनल में यह भारत की तीसरी हार है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरू से ही आक्रमण किया और पहले क्वार्टर के पहले कुछ मिनटों में दो पेनल्टी कार्नर अर्जित किए। भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें दोनों मौकों पर रोक दिया, लेकिन ब्लेक गोवर्स ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलने के बाद, गोलों की बरसात होने लगी, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्वार्टर के अंत तक 5-0 की बढ़त ले ली।
उन्होंने अगली दो क्वोर्टर में एक-एक गोल किया, जिससे भारत को नई दिल्ली में 2010 के फाइनल में 8-0 की हार एक बार याद आ गई। भारत ने राष्ट्रमंडल गेम्स में पुरुष हॉकी का स्वर्ण कभी नहीं जीता है। अब उस सपने को साकार करने के लिए उन्हें चार साल और इंतजार करना होगा।