किसानों के दिल्ली कूच के कारण सिंघु बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कृषि कानून को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानो का दिल्ली कूच के कारण राजधानी दिल्ली की पुलिस हाई अलर्ट पर है। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर गहन चेकिंग की जा रही है, दिली की सभी सीमायें सील की गयी है और चेकिंग के बाद ही लोगों को दिल्ली आने दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर 6 कंपनी फ़ोर्स को तैनात किया है जिनमें लगभग 300 पुलिस कर्मी शामिल हैं। इतना ही नहीं इन पुलिसकर्मियों में सीआईएसएफ के जवान भी शामिल हैं। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली सिन्धु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के इसी चेकिंग अभियान के चलते लंबा जाम लग गया है।

करनाल में किसानों ने किया पथराव

हरियाणा के करनाल में बड़ी संख्या में किसान जमा हो रहे हैं, पंजाब से बसों और ट्रैक्टरों में किसान छोटे-छोटे गुटों में आ रहे हैं जिस से करनाल हाईवे पर लम्बा जाम लगा हुआ है। हरियाणा के करनाल में कर्ण झील के पास कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली की ओर जाने के लिए हजारों की संख्या में किसान आगे बढ़ रहे हैं। कर्ण झील क्षेत्र के पास बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए हैं। पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर हजारों की संख्या में जमा किसानों ने पुलिस पर हमला कर दिया है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। किसान ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ डाली है और लगातार पथराव कर रहे हैं।

हरियाणा के करनाल में प्रदर्शन कर रहे किसानों के बॉर्डर पर पहुचने की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर कटीले तारो से फेंसिंग कर दी है। पुलिस सभी गाड़ियों की चेकिंग कर रही है और साथ ही सड़क का बड़ा हिस्सा कटीले तार लगाकर बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *