कोरोना से देश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें, दुनिया में छठे नंबर पर पहुंचा भारत

न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कोहराम जारी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले तीन दिनों से लगातार 8000 से ज्यादा बढ़ रहा है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 36 हजार 657 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 6642 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 14 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 294 मौतें हुईं और रिकॉर्ड 9887 नए केस सामने आए हैं। ये भारत में कोरोना के मामलों और मौतों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने अब भारत को अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में छठे स्थान पर ला दिया है।

भारत में कोरोना के मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गई है। शुक्रवार को ब्राजील में 30,136 और अमेरिका में 25,273 नए मामले आए, जबकि रूस में 8,726 नए मामले आए। इसका सीधा मतलब है कि एक दिन में नए मामलों की बढ़ोतरी में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत में आज 9887 नए केस सामने आए हैं।

देश में इस वक्त 1 लाख 15 हजार 942 कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में (42,224) है जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

राज्यवर आंकड़ें (शनिवार सुबह तक के आंकड़े)

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 4303 2576 73
3 अरुणाचल प्रदेश 45 1 0
4 असम 2153 498 4
5 बिहार 4596 2225 29
6 चंडीगढ़ 304 222 5
7 छत्तीसगढ़ 879 244 2
8 दिल्ली 26334 10315 708
9 गोवा 196 165 0
10 गुजरात 19094 13003 1190
11 हरियाणा 3597 2134 24
12 हिमाचल प्रदेश 393 189 5
13 जम्मू कश्मीर 3324 1086 36
14 झारखंड 881 410 7
15 कर्नाटक 4835 1688 57
16 केरल 1699 712 14
17 लद्दाख 97 48 1
18 मध्य प्रदेश 8996 5878 384
19 महाराष्ट्र 80229 35156 2849
20 मणिपुर 132 41 0
21 मेघालय 33 13 1
22 मिजोरम 22 1 0
23 ओडिशा 2608 1604 8
24 पुद्दुचेरी 99 36 0
25 पंजाब 2461 2069 48
26 राजस्थान 10084 7359 218
27 तमिलनाडु 28694 15762 232
28 तेलंगाना 3290 1627 113
29 त्रिपुरा 692 173 0
30 उत्तराखंड 1215 344 11
31 उत्तर प्रदेश 9733 5648 257
32 पश्चिम बंगाल 7303 2912 366
भारत में कुल मरीजों की संख्या 236657 114073 6642

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *