शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर पति राज कुंद्रा ने लिखा एक इमोशनल नोट 

शिवानी रजवारिया

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की खूबसूरत स्टाइलिश और चहेती अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का आज अवतरण दिवस है यानी जन्मदिन! शिल्पा शेट्टी 8 जून 1975 को इस धरती पर अवतरित हुई थी उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं का ताता लगा हुआ है। उम्र के पड़ाव के 45 वर्ष पूरे होने के बावजूद शिल्पा आज भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है।

शिल्पा एक योगा ट्रेनर भी है। योगा वीडियोस के जरिए लोगों को ट्रेन भी करती हैं। शायद उनकी खूबसूरती के पीछे उनके योगा का ही सबसे बड़ा हाथ है। हिंदी सिनेमा में बाजीगर मूवी से अपनी कैरियर की शुरूआत करने वाली शिल्पा शेट्टी धड़कन बन के लोगों के दिल में धड़कती है।

शिल्पा की शादी बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ 2009 में हुई थी। उनके पति राज कुंद्रा हमेशा से चर्चाओं के घेरे में रहे हैं शिल्पा और राज कुंद्रा की जोड़ी काफी पसंद भी की जाती है। शिल्पा के फैन दोनों को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं।

शिल्पा के जन्मदिन पर उनके हस्बैंड राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल नोट पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने शिल्पा शेट्टी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है. शिल्‍पा के साथ बेस्‍ट मोमेंट्स का कोलाज शेयर करते हुए राज ने लिखा, ‘मेरी डार्लिंग वाइफ, आप वह महिला हो जिसने अपने प्‍यार से मेरे इम्‍पर्फेक्‍शन्‍स को पर्फेक्‍शन्‍स में बदल दिया। सिर्फ आपकी मुस्‍कान देखकर मुश्‍किल के दिनों में उजाला हो जाता है। आप सिर्फ मेरे बच्‍चों की मां नहीं हैं बल्‍कि मेरी जिंदगी और दिल की रानी हैं। आई लव यू बियॉन्‍ड वर्ड्स। हैपी बर्थडे माइ जान।’

लॉकडाउन के दौरान शिल्पा शेट्टी ने टिक टॉक पर अपनी एंट्री दर्ज कराई और काफी फनी, वर्कआउट वीडियोस के जरिए एंटरटेन करती नजर आई। टिक टॉक पर उनके पति राज कुंद्रा भी शिल्पा के साथ मिलकर कपल्स गोल चैलेंज देते नजर आए। दोनों हर पल को जीते दिखाई दिए। हिंदी सिनेमा में शिल्पा शेट्टी अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान, अजय देवगन, गोविंदा, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम जैसे तमाम अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं और सभी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *