शादी के बाद डेटिंग ऐप पर दिखा जैकी भगनानी का कथित प्रोफाइल? स्क्रीनशॉट्स वायरल

Jackky Bhagnani's alleged profile spotted on a dating app after marriage? Screenshots go viral.
(Pic: Instagram)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनकी पत्नी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नहीं, बल्कि एक एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप Raya पर सामने आया उनका कथित प्रोफाइल है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर कुछ पुराने स्क्रीनशॉट्स फिर से वायरल हो रहे हैं, जिनमें “Jackky” नाम का एक प्रोफाइल दिखाई दे रहा है। प्रोफाइल के बायो में “Actor/Peoducer” लिखा है, जिसमें ‘Producer’ की स्पेलिंग भी गलत लिखी गई है। प्रोफाइल की लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम दिखाई गई है।

हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह प्रोफाइल वास्तव में जैकी भगनानी का ही है या नहीं। यह भी साफ नहीं है कि यह अकाउंट अभी सक्रिय है या नहीं।वायरल स्क्रीनशॉट्स सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे लेकर हैरानी जताई, जबकि कई लोगों ने बायो में मौजूद स्पेलिंग मिस्टेक की ओर इशारा करते हुए प्रोफाइल की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए।

बताया जा रहा है कि ये स्क्रीनशॉट्स पहले एक यूट्यूबर के वीडियो में साझा किए गए थे, जो अब दोबारा वायरल हो रहे हैं।

क्या है Raya ऐप?

Raya एक प्राइवेट और एक्सक्लूसिव प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल डेटिंग, नेटवर्किंग और नई दोस्ती के लिए किया जाता है। इस ऐप की सदस्यता आम लोगों को सीधे नहीं मिलती। यूजर्स को पहले आवेदन करना होता है, जिसके बाद उनकी प्रोफाइल की समीक्षा की जाती है। यह ऐप खासतौर पर सेलिब्रिटीज, इंफ्लुएंसर्स और हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है।

‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान से भी हुए थे ट्रोल

इन वायरल स्क्रीनशॉट्स से पहले जैकी भगनानी अपने एक बयान को लेकर भी सुर्खियों में आए थे। अप्रैल में एक यूट्यूब इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी शादी को “सिचुएशनशिप” बताते हुए कहा था,

“रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह की सिचुएशनशिप में हैं। जाहिर है हम एक-दूसरे के लिए एक्सक्लूसिव हैं, क्योंकि हमारी शादी हो चुकी है। सबसे अच्छी बात यह है कि मैं उनसे किसी भी विषय पर खुलकर बात कर सकता हूं।”

उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

रकुल प्रीत ने दी थी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई देते हुए कहा था कि जैकी के पूरे इंटरव्यू में से सिर्फ एक लाइन को संदर्भ से अलग करके हेडलाइन बना दिया गया।

उन्होंने लिखा था, “आज हम इस बात पर खूब हंसे कि एक घंटे की बातचीत में से सिर्फ एक लाइन हेडलाइन बन गई। संदर्भ बहुत मायने रखता है। हर बातचीत को क्लिकबेट बनाना सही नहीं है।”

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की प्रेम कहानी कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2024 में गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।

फिलहाल, डेटिंग ऐप Raya पर वायरल हो रहे कथित प्रोफाइल को लेकर जैकी भगनानी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और इसकी प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *