नीरज चोपड़ा से बढ़ी पदक की उम्मीद, जेवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे

Neeraj Chopra and Arshad Nadeem to face off again at the 2026 Commonwealth Games; the mega-clash is set for July 31.चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भारत के स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद बढ़ गयी है। आज टोक्यो में उन्होंने पहले प्रयास में 86.65 मीटर जेवलिन फेंका। इस तरह उन्होंने अपने पहले प्रयास के में ही 83.50 मीटर के ऑटोमेटिक क्वालीफाइंग अंक को हासिल किया। चोपड़ा के फॉर्म को देखते हुए उनसे पदक की उम्मीद बढ़ गयी है।

शनिवार को होने वाले फाइनल में सभी की निगाहें चोपड़ा पर होंगी क्योंकि वह इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय रिकॉर्ड – 88.07 मीटर – के ओनर हैं, जिसे उन्होंने मार्च में इंडियन ग्रांड प्री में हासिल किया था।

भारत के अन्य जेवलिन थ्रोअर खिलाड़ी शिवपाल सिंह ने अपने पहले प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ 76.40 प्राप्त किया और क्वालीफाई करने में असफल रहे। उनके अन्य दो प्रयास क्रमश: 74.80 और 74.81 मीटर के थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *