रेपिस्ट और छेड़खानी करनेवालों के चौक-चौराहों पर पोस्टर लगेंगे उत्तर प्रदेश में, सीएम योगी ने दिया आदेश

चिरौरी न्यूज़

लखनऊ: यूँ तो पूरे देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध में दिनों दिन वृद्धि देखी जा सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में आये दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप और छेड़खानी की घटनाएं सामने आती रहती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने रोमियो स्क्वाड जैसी पहल भी की थी, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात वाली साबित हुई।

अब उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने एक नया नियम बनाया है जिसमें महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले ऐसे अपराधियों को चौक चौराहों पर बेइज्जत कीया  जायेगा। बच्चियों के साथ रेप करने वाले, छेड़खानी करने वाले अपराधियों के चौहारों पर पोस्टर लगाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को आदेश दिया कि दुराचारी, पेशेवर अपराधियों के भी चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएं। ताकि ऐसे अपराधियों के बारे में लोगों को पता चले और उनका समाज बहिष्कार करे।
सीएम योगी ने कहा है कि महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप, छेड़खानी, यौन उत्पीड़न या शोषण करने वाले अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर किए जाएं। ऐसा करने से उनके मददगारों में भी बदनामी का डर पैदा होगा।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बच्चियों के अपराधों को लेकर पुलिस की जवाबदेही तय करते हुए कहा है कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ ऐक्शन होगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि महिलाओं से अपराध करने वाले अपराधियों को उत्तर प्रदेश की महिला पुलिस से ही दण्डित कराया जाय जिस ताकि वे महिलाओं के साथ अपराध करने में डरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *