देश में कोरोना मरीजों की संख्या 57 लाख के पार

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में 86 हजार नये केस आने के बाद भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 57 लाख के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश में 1100 मौत दर्ज किया है। देश में इसी के साथ कुल मरने वालों की संख्या 91 हजार के पार पहुंच गई है।

आज स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वार्ता जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 5732519 हुई जिसमें 966382 सक्रिय मामले, 4674988 ठीक मामले और 91,149 मौतें शामिल हैं।

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने 58 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम उम्र के सभी डॉक्टरों को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया है, वहीँ बिहार में पिछले 24 घंटे में एक लाख 75 हजार 585 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 1598 पॉजिटिव पाये गये। इसके साथ ही पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर एक लाख 73 हजार 63 हो गयी है। इनमें अब तक एक लाख 58 हजार 546 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है। इनमें जमशेदपुर से सात, प। सिंहभूम से चार, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा व दुमका के एक-एक मरीजों की मौत हो गयी है। कोरोना से अबतक 641 की मौत हो गयी है। मंगलवार को 1207 नये संक्रमित मिले हैं और 1427 स्वस्थ हुए हैं। अबतक 73948 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 60027 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस 13280 है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *