राफेल की गर्जना से गणतंत्र दिवस परेड गुआ गुंजायमान

Indian Air Force, Army conduct massive exercise before Delhi G20 summit; Indian fighter aircraft roared on China and Pakistan bordersचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भारत आज गणतंत्र दिवस मना रहा है जिसमें दिल्ली के राजपथ परदेश की सैन्य और सांस्कृतिक ताकतों को प्रदर्शित किया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि हाल ही में भारतीय वायु सेना में शामिल फाइटर विमान राफेल ने जब राजपथ के उपर से उड़ान भरी तो दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। राफेल की गर्जना दुश्मनों के लिए एक चेतावनी है कि भारत की तरफ आँख उठाकर देखनेवाले को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

राफेल फाइटर जेट ने रिपब्लिक डे परेड में शो स्टॉपर की भूमिका निभाई और विमान की बहुत ही चर्चित कारनामें वर्टिकल चार्ली के साथ परेड का समापन किया। राफेल विमान एकलव्य फॉर्मेशन में उड़ान भर रहे थे, राफेल की गर्जना सुनकर पूरा देश जहां गर्व महसूस कर रहा है तो वहीं दुश्मन के दिल कांप गए होंगे। इसके बाद तीन सुखोई विमानों ने भी उड़ान भरी।

भारत की सैन्य ताकत की प्रतिक ब्रम्होस मिसाइल की अगुवाई बिहार के सीतामढ़ी के एक छोटे से गांव तलखापुर का रहने वाल मोहम्मद कमरूल जमन कर रहे थे। ब्रम्होस मिसाइल भारतीय सेना का वह अचूक शस्त्र है जो धरती से धरती पर मारक क्षमता रखता है। 400 किलोमीटर की मारक क्षमता रखने वाला यह हथियार देश की आन बान शान का प्रतीक है जिसकी गति ध्वनि की रफ्तार से भी तीन गुणा ज्यादा है। दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए ब्रम्होस मिसाइल की छठा देखते बनती थी।

भारतीय गणतंत्र दिवस को लेकर देश-विदेश में बसे भारतीयों के लिए हर तरफ उल्लास का माहौल है और हर चेहरे पर गर्व का अनुभव है।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भारत को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी है। बोरिस जानसन गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे। लेकिन, ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण उन्होंने भारत यात्रा रद्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *