ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन, अमिताभ ने ट्वीट कर कहा- वे चले गए!

 

न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली: अभी भारतीय फिल्म जगत अभिनेता इरफ़ान की खान की मौत से उबर भी नहीं पाया था कि आज सुबह सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 67 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के निधन की खबर अमिताभ बच्चन ने तवीत कर के दी।

ऋषि कपूर पिछले साल सितम्बर में कैंसर का इलाज करा कर लौटे थे। अमेरिका में करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला था।

बुधबार को उनको सांस लेने में दिक्कत होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह उनका देहांत हो गया। सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन तड़के तीन बजे उन्होंने रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया था। सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जब उन्होंने अंतिम सांस ली, तब उनके साथ पत्नी नीतू और बेटे रणबीर मौजूद थे।
जानकरी के मुताबिक पिछले गुरुवार को ही उनकी सेहत खराब हो गयी थी, उन्हें भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास भी जारी किया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और हेल्थ डिपार्टमेंट को भी भेजी गईं थीं।

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से शुरुआत किया था, बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर शुरुआत फिल्म बॉबी से की थी। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो में से एक थे। उन्होने बॉलीवुड की कई रोमांटिक हिट फिल्में दीं। ऋषि ने पत्नी नीतू सिंह के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया।

ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ निर्देशित की। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार निभाया था, लेकिन फिल्म अग्निपथ में उनके खलनायक के किरदार को देख सभी हैरान रह गए। ऋषि को फिल्म ‘अग्निपथ’ के लिए आईफा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *