गुमनामी में खो गयी प्रतिभावान अभिनेत्री रिमी सेन

आकांक्षा सिंह

फ़िल्म इंडस्ट्री में नामी कलाकार के गुमनाम होने की कहानी से सभी वाकिफ़ हैं। अच्छी फिल्म, अच्छी पब्लिसिटी और प्रतिभा के वावजूद जाने माने कलाकार अचानक से  पर्दे पर दिखना बंद कर देते हैं, उनमें से एक हैं अभिनेत्री रिमी सेन।

रिमी सेन का असल नाम शुभोमित्रा सेन है,  हालांकि उनका यह नाम ज़्यादा प्रचलित नहीं है। उनका जन्म 21 सितम्बर 1981 को कोलकाता में हुआ था। फ़िल्मी दुनिया की ख्वाइश उनके मन में बालपन से ही थी, इसलिए ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म होते ही वह मॉडलिंग में अपना करियर आज़माने मुम्बई चली गईं।

मुम्बई में उन्होंने काफी संघर्ष के देखें और आखिर में विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना ली। अपने अभिनय करियर की शुरुआत उन्होंने तेलगु फ़िल्म सी की थी। हिंदी सिनेमा में हंगामा फिल्म से अपना डेब्यू किया। यह फ़िल्म वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी और दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। इस फ़िल्म में रिमी सेन की भूमिका को सभी ने बहुत सराहा था। हंगामा फ़िल्म के बाद रिमी सेन काफी हिट फ़िल्मों में नज़र आई जैसे कि धूम, बागवान, क्योँकि, गोलमाल, धूम 2, गर्म मसाला, दे ताली, फिर हेराफेरी। ऐसी कई शानदार फ़िल्मों  से रिमी सेन ने बॉलीवुड में अपनी जगह अभिनेत्री के रूप में बखूबी बना ली।

पिछले कई वर्ष से रिमी सेन किसी भी फ़िल्म में नहीं दिखी। ऐसा लगा कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को काफी पीछे छोड़ दिया है और अब उनका मन प्रोड्यूसर के स्थान पर भटक रहा है। पहली बार उन्होंने बुधिया सिंह फिल्म से निर्माता के तौर पर अपने बदलते हुए सपनों को आजमाया। फिल्म को 2015 का बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। आखिरी बार रिमी सेन बिग बॉस-9 में दिखी थीं, जहाँ पर वह एक पार्टिसिपेंट के तौर पर गई थी। शो में वह ज़्यादा एक्टिव नहीं दिखी और  ना ही टास्क को करने में दिलचस्पी दिखाई।

2017 में रिमी सेन ने भाजपा का आँचल थाम लिया और पॉलिटिक्स से जुड़ गई। रिमी सेन धीरे धीरे एक्टिंग लाइन से दूर होते जा रही थी। लेकिन इस बात का उन्हें कोई मलाल नहीं था। अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा थी कि उनका मन एक्टिंग से ऊब चुका है इसलिए वह अपना ध्यान निर्देशन और फ़िल्म निर्माण की तरफ लगा रहीं है।

रिमी से सेन एक जानी मानी कलाकार रह चुकी है। उनकी फिल्में काफी हिट रहीं है, लेकिन बदलते समाज के साथ रिमी सेन ने भी अपना इंटरेस्ट एक्टिंग से बदल कर निर्देशन की तरफ लगा दिया और अब जल्दी ही कोई कमर्शियल फ़िल्म को निर्देशन करने का विचार कर रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *