ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमला; एक बच्चा सहित 5 लोगों की मौत, 50 से ज़्यादा घायल
चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: ईरान के अधिकारियों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तटीय इलाके सिरिक में एक शादी समारोह पर हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 5 लोगों (जिनमें 4 साल का बच्चा भी शामिल है) की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “इस क्रूरता को उन अत्याचारों की कड़ी से अलग नहीं किया जा सकता जो इससे पहले हुए थे।”
They turned a wedding into a funeral.
The flowers of love fell to the ground,
our bride’s white dress was stained with blood,
and they turned our laughter into tears and sorrow.
But this blood and this grief will never be forgotten.
We will never forget this crime, nor will we… pic.twitter.com/p8U6xxjwin— Iran in India (@Iran_in_India) September 2, 2026
उन्होंने मिनाब में एक स्कूल पर हुए हवाई हमले का भी ज़िक्र किया, जिसमें मौजूदा युद्ध के पहले दिन लड़कियों के स्कूल में 160 लोग मारे गए थे।
पेंटागन ने मिनाब हमले पर अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट जारी नहीं की है, लेकिन समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला शायद अमेरिका द्वारा पुराने टारगेटिंग डेटा के इस्तेमाल का नतीजा हो सकता है। सिरिक में शादी समारोह के दौरान हुई यह घातक घटना ऐसे समय में हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच हफ़्तों बाद सबसे बड़ी झड़प के बाद फिर से युद्ध जैसे हालात बन गए हैं और वाशिंगटन ने और भी विनाशकारी हमले करने की धमकी दी है।
भारत में ईरानी दूतावास ने नागरिकों की मौत पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “आतंकवादी अमेरिकी सेना द्वारा किया गया एक और अपराध” करार दिया।राजनयिक मिशन ने X पर एक पोस्ट में कहा, “दक्षिणी ईरान के बंदर कुहेस्तक में एक शादी समारोह पर अमेरिकी सैन्य हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए।”
Another Crime by the Terrorist U.S. Military
A U.S. military attack on a wedding ceremony in Bandar Kuhestak in southern Iran has resulted in the killing of at least five people and the injury of more than 60 others. pic.twitter.com/xcDFpuBHiP
— Iran in India (@Iran_in_India) September 2, 2026
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने मंगलवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर हमलों का एक दौर पूरा किया, जिसमें एयर डिफेंस साइट्स, रडार सिस्टम, समुद्री संपत्तियां और सुविधाएं, माइन-लेइंग क्षमताएं और संचार साइट्स शामिल थीं।
