वाणी कपूर ने शेयर की अपने ‘शांतिपूर्ण सप्ताह’ की झलक

Vaani Kapoor shares a glimpse of her 'peaceful week'चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: अभिनेत्री वाणी कपूर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने बीते सप्ताह की कुछ सुकूनभरी झलकियाँ साझा कीं। इंस्टाग्राम पर वाणी ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, “यह सप्ताह शांति >>> गति का था।”

पोस्ट की गई तस्वीरों में वाणी कपूर अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताती, शतरंज खेलती और मुस्कुराते हुए पोज़ देती नजर आईं। एक खास तस्वीर में वह अपनी करीबी दोस्त और अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती दिखीं। वहीं आखिरी तस्वीर में वाणी एक पार्क में बैठी सुकून भरे अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं।

हाल ही में वाणी कपूर लगातार अपनी छुट्टियों की झलकियाँ साझा कर रही हैं। 29 अक्टूबर को भी उन्होंने राशि के साथ कुछ मजेदार तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें दोनों अपने बालों से मूंछें बनाकर मस्ती करती नजर आईं। उस पोस्ट के कैप्शन में राशि ने लिखा था — “मैं कहूँ.. और तू आ जाए।”

वाणी ने अपनी दोस्त राशि के नए प्रोजेक्ट ‘120 बहादुर’ का भी समर्थन किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा , “बहादुरी की एक याद, जिसका सम्मान करने का हमें सौभाग्य मिला है। #120बहादुर। हमेशा आपके लिए उत्साहित हूँ, और इस अध्याय को आगे बढ़ते देखने के लिए बहुत खुश हूँ @raashiikhanna।”

वहीं, राशि खन्ना ने भी अपने किरदार के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “‘120 बहादुर’ का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। एक सैनिक की पत्नी की भूमिका निभाना भावनात्मक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था। हर सीन में गहराई और भावनाएँ इतनी प्रबल थीं कि कई बार मैं खुद को रोक नहीं पाती थी।”

उन्होंने आगे कहा, “इस फिल्म ने एक कलाकार के तौर पर मुझे परखा है। मुझे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद है जो आपको भीतर तक छू जाएँ। इस किरदार की भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, दर्शक इन्हें उसकी आँखों में महसूस करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *