खेल खिलाड़ी

डीडीसीए मेंबर्स फ्रंट ग्रुप ने की चेतन चौहान स्टैंड बनाने की मांग

Young Tamil Nadu cricketer fined ₹1 lakh for mobile phone use in TNPL.चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: डीडीसीए मेंबर्स फ्रंट ग्रुप व खेल प्रेमियों ने आज अपेक्स काउन्सिल से मांग की है कि भूतपूर्व भारतीय क्रिकेटर स्वर्गीय चेतन चौहान की याद में अरुण जेटली स्टेडियम में एक स्टैण्ड बनाया जाए। टेस्ट खिलाड़ी होने के साथ साथ चेतन जी एक अच्छे प्रशासक, मृदभाषी व मिलनसार व्यक्ति थे तथा वे हमेशा खिलाड़ियों के हितों के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने डीडीसीए के उत्थान के लिए कार्य किया। ऐसे महान व्यक्तित्व की याद में एक स्टैण्ड उनके नाम पर कर दिया जाए तो यह न केवल उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी, अपितु यह उनके द्वारा किए गए कार्यों का सम्मान होगा।

डीडीसीए मेंबर्स फ्रंट ग्रुप के सदस्यों में विकास सिंह (सीनियर एडवोकेट व पूर्व अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन) जिन्होंने 2018 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ा था और आज वे सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की पैरवी भी के रहे हैं। उनके अतिरिक्त जिन लोगों ने स्टैण्ड बनाने की मांग की है वे हैं: वेंकटसुंदरम, डॉक्टर अहमद तमीम, एस बी वर्मा, सुरेन्द्र खन्ना (पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) रविन्द्र कप्तान, संजीव बाली, पी के सोनी, सुनील गोयल, आर डी सिंह, नगेन्द्र सिंह कोचर, राजेन्द्र कप्तान, कुलजीत सिंह, कमल जुनेजा, प्रमोद सूद, आर के कौशल, कमल निगम, युद्धवीर सिंह, विवेक झा, प्रदीप बादल, एन के लखोटिया, विनोद शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, एन के शर्मा (चीकू), राजीव मल्होत्रा, आबिद मलिक, गुरु सत्कार सिंह, अनिल पासी, एन पी सिंह, आई डी शर्मा, राधेश्याम शर्मा, आर के टंडन, संदीप चौधरी (शन्टू) व श्याम कुमार बंसल (पूर्व बीसीसीआई व आई सी सी अंपायर)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *