कृष्णमोहन झा की पुस्तक “महानायक मोदी” का विमोचन 17 सितंबर को

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। राजनीतिक रूप से इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस बार आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और डिजियाना मीडिया समूह के सलाहकार श्री कृष्णमोहन झा अपनी नई पुस्तक “महानायक मोदी” का विमोचन इसी दिन करने जा रहे हैं। वे बीते ढाई दशक से लगातार पत्रकारिता में हैं। खूब लिख रहे हैं। पुस्तक का प्रकाशन नई दिल्ली के सरोजिनी पब्लिकेशंस ने किया है।
पत्रकारिता की सभी  विधाओं में पारंगत श्री कृष्ण्मोहन विगत ढाई दशक से अपने राजनीतिक लेखों से देश की राजनीति को भी आइना दिखाते आ रहे है। इस दौरान उनकी लिखी पुस्तकें भी चर्चा में रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वर्ष  2015 में लिखी किताब “यशस्वी मोदी” की सफलता के 5 वर्ष बाद उनकी एक और कृति “महानायक मोदी” ऐसे समय में प्रकाशित हो रही है , जब मोदी जी ने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने 6 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। पीएम मोदी के कृतित्व पर आधारित यह पुस्तक विमोचन के बाद पूरे देश के प्रमुख बुक स्टालों पर उपलब्ध होगी।

सरोजिनी पब्लिकेशंस के सुभाष चन्द्र ने बताया कि इस पुस्तक का विमोचन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिवस पर होगा। कई मामलों में यह पुस्तक  पाठकों के लिए ज्ञानवर्धक भी होगी। श्री कृष्णमोहन झा की लिखित पुस्तक का जैसे ही सोशल मीडिया पर कवर अपलोड किया गया, कई लोगों ने इसे पढने के लिए अपना उत्साह प्रकट किया। “महानायक मोदी” अभी से लोगों की उत्सुकता का विषय बनी हुई है। श्री झा 2012 से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर कदम पर नजर रखे हुए उनके 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से आज तक कुल ढाई सौ लेख मोदी जी की विभिन्न गतिविधियों पर देश के बड़े समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुके हैं।

लेखक श्री कृष्णमोहन झा ने कहा कि “महानायक मोदी” वैसे तो इस वर्ष के प्रारंभ में ही पाठकों के हाथ में होती, लेकिन करो ना संक्रमण काल की वजह से इसके प्रकाशन में विलंब हुआ है महानायक मोदी में हमने पीएम मोदी जी के महानायक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला है। बता दें कि इस पुस्तक की भूमिका केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखी है। सरोजिनी पब्लिकेशन के सुभाष चंद्र ने बताया कि  महानायक मोदी पुस्तक विमोचन के साथ ही ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसे आॅनलाइन प्लेटफार्म सहित दूसरे प्लेटफार्म पर मौजूद रहेगी। देश के सभी राज्यों की प्रमुख बुक स्टालों में भी यह पुस्तक सरलता से मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *