20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का सेट पर ही निधन, आत्महत्या की आशंका
चिरौरी न्यूज़
मुंबई: टेलीविजन इंडस्ट्री से अब एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में काम कर चुकीं 20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या की खबर है।
तुनिषा अपने टीवी शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने मुंबई के नायगांव के मेकअप रूम में सेट पर ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तुनिषा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। वह महज 20 साल की थी।
तुनिषा बाल कलाकार थीं। उन्होंने कैटरीना कैफ और विद्या बालन जैसे सितारों के साथ स्क्रीन साझा की। तुनिषा ने फितूर के साथ अपनी शुरुआत की, जहां उन्होंने छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई। बार बार देखो में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। उन्होंने कहानी 2 में विद्या बालन के साथ स्क्रीन साझा की। वह टीवी पर भी एक लोकप्रिय चेहरा थीं, और इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभल्लाह, गायब और शेर-ए-पंजाब: महाराजा रंजीत सिंह जैसे शो का हिस्सा थीं।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।