मृणाल ठाकुर का खुलासा, फैंस के साथ थिएटर में फिल्म देखना बन गया है उनका “लिटिल रिचुअल”

Mrunal Thakur reveals, watching a movie in a theater with fans has become her "little ritual"
(Pic: Instagram)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी नई फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” फैंस के साथ थिएटर में देखी और इसे बताया “रील नहीं, रियल मैजिक”। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे फिल्म का गाना “पहले दूजा तू” पर थिरकती नजर आ रही हैं और फैंस से बातचीत करती, फोटो खिंचवाती दिख रही हैं।

मृणाल ने बताया कि यह उनका “छोटा सा रिचुअल” 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “सीता रामम” से शुरू हुआ था।

उन्होंने लिखा, “सीता रामम के बाद से ही मैंने ये रिवाज़ अपना लिया है कि हर फिल्म थिएटर में आप सभी के साथ देखूं। असली जादू तब होता है जब आपकी हंसी, तालियाँ और प्यार थिएटर की दीवारों में गूंजते हैं। हमारे काम का इससे बड़ा इनाम और क्या हो सकता है!”

मृणाल ने फैंस से अपील करते हुए कहा, “अगर आपने अब तक SOS 2 नहीं देखी है, तो जरूर थिएटर में जाकर देखें। उम्मीद है ये फिल्म आपको हंसी, खुशी और दिल से जुड़ाव का एहसास देगी।”

“सन ऑफ सरदार 2” एक हिंदी कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा नजर आ रहे हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी फिल्म भी है। कहानी एक ऐसे शख्स की है जो झूठा युद्ध नायक बनकर एक प्रेमी जोड़े को उनके माता-पिता की मंजूरी दिलाने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *