दिल्ली में वायु प्रदूषण: सरकार ने 50% वर्क-फ्रॉम-होम लागू किया, निर्माण श्रमिकों के लिए 10,000 रुपये मुआवजे का ऐलान

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने बुधवार, 17 दिसंबर को सरकारी और निजी कार्यालयों के लिए 50% वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) नीति लागू कर दी है। पहले से ही शहर में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगी हुई है। साथ ही, सरकार ने प्रभावित निर्माण श्रमिकों के लिए 10,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की।
शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुधवार को 329 रहकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं सहित आवश्यक सेवाओं को WFH आदेश से छूट दी गई है।
लगातार वाहन प्रदूषण के कारण AQI में और गिरावट आई है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। लोगों ने लंबे समय से वर्क-फ्रॉम-होम की मांग की थी ताकि वे जहरीली हवा के संपर्क में कम आएं।
