रंगबिरंगी रहें आप

दीप्ति अंगरीश

कुछ चीजें बदलती हैं, तो कुछ चीजें सदाबहार रहती हैं। यही सदाबहार पसंद है फूल। फूलों से शायद ही कोई मुंह मोड़े। हर मौके पर भावनाओं को व्यक्त करने में फूल मुफीद हैं। आलम यह है कि इसकी छाप कपड़ों तक में मिलती है। यह दीवानगी आज की नहीं है। पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। आज का लेटेस्ट ट्रेंड है एवरग्रीन फ्लोरल प्रिंट। जानते हैं कि आखिर क्या खास है फलोरल में।

कलर काॅम्बिेशन का ध्यान
बता दें कि फ्लोरल प्रिंट हरेक के लिए मुफीद है। यानी हर उम्र और हर मौसम में फिट है। इसे आप आउटफिट में पहन रही हैं, तो इसमें कलर काॅब्निेशन पर फोकस करें। फ्लोरल प्रिंट आप सर्दी में पहन रही हैं, तो इसमें बेस कलर मल्टी व बाइब्रेंट शेड होना चाहिए। वहीं फ्लोरल प्रिंट आप गर्मी में पहन रही हैं, तो इसमें बेस कूल शेडस का चुनाव करें। साथ ही इस मौसम में मल्टी कलर के बेस से बचें। उम्र ज्यादा है तो फ्लोरल प्रिंट में वाइब्रेंट रंगों से बचें। कोशिश करें की सिंगल शेड में फ्लोरल प्रिंट हो। बता दें कि
फ्लोरल प्रिंट में वाइट, बफी पिंक, ब्राइट येलो और नियाॅन शेड बेस ट्रेंड में है।

आॅप्शन की कतार
फ्लोरल प्रिंट में कई आॅप्शन मार्केट में उपलब्ध हैं। मसलन फ्लोरल एम्ब्राॅयडरी, फ्लोरल मोटिफस व आर्टिफिशियल फ्लावर बुके। यह जहां आपको ग्लैमरस लुक देगा, वहीं इसमें आप क्रिएटिव भी बना सकती हैं। जैसे पार्टी वियर गाउन के एक शोल्डर पर साटिन रिबन से बनें फ्लावर का ब्राॅच लगा सकती हैं, फ्लोरल मोटिफस पर सीक्वन एम्ब्राॅयडरी कराई जा सकती है, अलग-अलग रंग के फ्लावर बुके आउटफिट में अटैच कर सकती हैं।

आउटफिट से लेकर एक्ससेरीज
फ्लोरल प्रिंट का क्रेज आउटफिट से एक्ससेरीज तक पहुंच गया। आलम यह है कि फ्लोरल प्रिंट फुटवियर, बैग्स, बेल्ट्स, एमब्रेला, हेयर बैंडस, हेयर क्लचर्स, हेयर पिन आदि में देखा जा रहा है।

कुछ बातें फ्लोरल की
– फ्लोरल प्रिंट बाॅडी टाइप व हाइट के अनुसार पहनें।
– आप मोटी हैं। कद भी कम है। ऐसे में छोटे फूलों वाले फ्लोरल प्रिंट ही कैरी करें। बड़े फूलों वाले फ्लोरल प्रिंट में आप मोटी और नाटी नजर आएंगी।
– आप परफेक्ट कद-काठी की हैं, तो बड़े व सिंगल साइज वाले फलावर प्रिंट आप पर बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।
– फ्लोरल आउटफिट के साथ नैचुरल व सिंपल लुक अच्छा लगतर है। कारण बोल्ड व हैवी मेकअप फ्लोरल आउटफिट को दबा देगा। ऐसे सिर्फ उभरेगा हैवी मेकअप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *