बंगाल चुनाव: संयुक्त मोर्चा 165 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
चिरौरी न्यूज़
कोलकता: आज तृणमूल कांग्रेस के 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद अब लेफ्ट और कांग्रेस ने भी कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। लेफ्ट मोर्चा 165 सीटों टर चुनाव लड़ेगी जबकि पीरजादा की पार्टी को 30 सीटें मिली है। शुक्रवार की शाम को कांग्रस, आईएसएफ और वाम दलों के महागठबंधन ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
ममता बनर्जी के खिलाफ लेफ्ट और कांग्रेस ने अभी तक कैंडिडेट तय नहीं किया है। बताया जा रहा है कि नंदीग्राम सीट पर पीरजादा की पार्टी मांग रही है, जिसके कारण पेंच फंसा हुआ है। वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बसु ने कहा है कि नंदीग्राम पर फैसला बाद में किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बंगाल में खेला होबे, लड़ा होबे और जीता होबे। उन्होंने कहा कि बंगाल में सब हवाबाजी कर रहे हैं। यहां की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।
ममता बनर्जी ने बीजेपी और अमित शाह पर निशाना साधा है। ममता ने कहा कि बंगाल में जिसको आना है, आ जाएं। यहां जनता की चलेगी और हम जीतेंगे। ममता ने इस दौरान चुनाव आयोग पर भी हमला बोला।