लाइफस्टाइल

Bigg Boss 20: स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड ने लव गिल को सबके सामने लगाई फटकार

Bigg Boss 20: ScoutOP's girlfriend reprimands Love Gill in front of everyoneचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों रिश्तों को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। कंटेस्टेंट लव गिल और स्काउटओपी  की बढ़ती नजदीकियां अब उनके लिए मुसीबत बनती नजर आ रही हैं। हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में होस्ट रोहित शेट्टी और स्काउटओपी  की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी ने दोनों के बीच की नजदीकियों और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए। इस टकराव का लव गिल पर इतना असर पड़ा कि वह फूट-फूटकर रोने लगीं। बाद में उन्होंने स्काउटओपी  को सामने से खरी-खोटी सुनाते हुए आरोप लगाया कि उसने उनकी इमेज खराब कर दी और उनका करियर बर्बाद कर दिया।

काश्वी के सवालों से टूटीं लव गिल

मेकर्स की ओर से शेयर किए गए प्रोमो में लव गिल अकेले बेंच पर बैठकर रोती नजर आ रही हैं। वहीं, घर के दूसरे सदस्य इस पूरे मामले पर चर्चा करते सुनाई देते हैं। प्रोमो में स्काउटओपी  अपनी गर्लफ्रेंड काश्वी की बातों से सहमत नजर आते हैं, जिससे मामला और गंभीर हो जाता है।

काश्वी ने स्काउटओपी  के साथ लव की बढ़ती नजदीकियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने लव से सीधे सवाल किया कि क्या वह अपने सगे भाइयों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करती हैं? काश्वी ने Scout से यह भी कहा कि उसका व्यवहार उन्हें घिनौना महसूस कराता है और उसे लव से दूरी बना लेनी चाहिए।

इतना ही नहीं, काश्वी ने दावा किया कि घर के बाहर स्काउटओपी  के प्रशंसक लव को बिल्कुल पसंद नहीं करते। उन्होंने लव पर Scout को भावनात्मक रूप से प्रभावित करके अपने गेम के लिए इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

रोहित शेट्टी ने भी उठाए सवाल

इस विवाद में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लव और स्काउटओपी  के बीच होने वाली शारीरिक नजदीकियों का जिक्र करते हुए कहा कि Scout का लव के पैर, हाथ और गर्दन की मालिश करना दर्शकों के सामने अच्छा नहीं लगता।

रोहित ने कहा, “जब वह आपके पैर, हाथ और गर्दन की मालिश करता है, लव, तो यह सही नहीं लगता। आप Scout से पीछे से मालिश करने के लिए कहती हैं और वह आपकी पिंडलियों की मालिश करता है। यह बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा।”

रोहित की इस टिप्पणी और काश्वी के सवालों के बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। लव के लिए यह स्थिति भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल नजर आई।

स्काउटओपी  पर भड़कीं लव गिल

प्रोमो में दिखाया गया है कि बेडरूम में भावनात्मक रूप से टूटने के बाद लव गिल, स्काउटओपी  से आमने-सामने बात करती हैं। इस दौरान वह अपनी छवि को लेकर परेशान नजर आती हैं और Scout पर गंभीर आरोप लगाती हैं।

लव कहती हैं, “मैं तो किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। मेरे कैरेक्टर की तूने धज्जियां उड़ा दी हैं। बाहर जाकर लोग मेरे बारे में क्या बोलेंगे? जो चीजें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं, वे वहां से कभी मिटने वाली नहीं हैं। तूने मेरा पूरा करियर बर्बाद कर दिया।”

लव की इन बातों से साफ नजर आता है कि उन्हें घर के भीतर हुई इस चर्चा के बाद अपनी सामाजिक छवि और भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी छवि और करियर पर वास्तव में कितना असर पड़ेगा, यह अभी कहना जल्दबाजी होगी।

लव गिल और स्काउटओपी  के बीच बढ़ता तनाव और काश्वी की नाराजगी आने वाले एपिसोड में शो का बड़ा मुद्दा बन सकती है। अब देखना होगा कि स्काउटओपी  इस पूरे विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं और लव इस स्थिति से कैसे बाहर निकलती हैं। ‘बिग बॉस 20’ के नए एपिसोड JioHotstar पर रात 9 बजे स्ट्रीम होते हैं, जबकि Colors TV पर इनका प्रसारण रात 10:30 बजे होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *